UPSSSC PET Syllabus : बदल गया यूपी PET 2024 का संपूर्ण syllabus ।
अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित ग्रुप सी एवं ग्रुप डी के विभिन्न पदों के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए UPSSSC PET क्वालीफाई करना अनिवार्य है । नहीं तो आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में शामिल होने के पात्र नहीं है । अतः जो भी विद्यार्थी आगामी PET ( preliminary eligibility test ) परीक्षा की तैयारी करने वाले हैं उनके लिए यह आर्टिकल महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि आज हम UPSSSC PET Syllabus के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं
1 . Upsssc PET Exam pattern क्या है?
विषय प्रश्न अंक समय
सामान्य ज्ञान 100 100 120 मिनट (2 घंटे)
Note -
- न्यूनतम शैक्षिक योग्यता - 10वीं अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
- सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे ।
- इस परीक्षा में 1/4 ऋणात्मक अंकन का प्रावधान है।
- Upsssc PET स्कोरकार्ड प्राप्त अभ्यर्थी ही upsssc की समूह ( ग ) की भर्तियों में सम्मिलित हो सकते हैं ।
2 . Upsssc PET का syllabus क्या है?
Upsssc PET के पाठ्यक्रम का विवरण हम आगे देने जा रहे हैं जो क्रमशः इस प्रकार है -
भारतीय इतिहास ( Indian history ) :
- सिंधु घाटी की सभ्यता
- वैदिक संस्कृति
- बौद्ध धर्म : गौतम बुद्ध ( जीवनी एवं शिक्षाएं )
- जैन धर्म : महावीर ( जीवनी एवं शिक्षाएं )
- मौर्य वंश : सम्राट अशोक
- गुप्त वंश : समुद्रगुप्त , चंद्रगुप्त द्वितीय
- हर्षवर्धन
- राजपूत काल
- सल्तनत काल
- मुगल साम्राज्य
- मराठा
- ब्रिटिश राज का अभ्युदय एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम
- ब्रिटिश राज का सामाजिक - आर्थिक प्रभाव
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन ( Indian National movement ) :
- स्वाधीनता आंदोलन के प्रारंभिक वर्ष
- स्वदेशी तथा सविनय अवज्ञा आंदोलन
- महात्मा गांधी : गांधी तथा अन्य नेताओं की भूमिका
- क्रांतिकारी आंदोलन तथा उग्र राष्ट्रवाद का उदय
- विधायी संशोधन तथा ब्रिटिश इंडिया एक्ट 1935
- भारत छोड़ो आंदोलन , आजाद हिंद फौज तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस
भूगोल ( geography )
- भारत एवं विश्व का भौतिक भूगोल
- नदियाॅं तथा नदियों की घाटी
- भूजल संसाधन
- पर्वत पहाड़ियाॅं तथा हिमनद
- मरुस्थल और शुष्क क्षेत्र
- वन
- खनिज संसाधन ( विशेष कर भारत में )
- भारत एवं विश्व का राजनैतिक भूगोल
- जलवायु तथा मौसम
- टाइम जोन
- जनसांख्यिकीय परिवर्तन तथा प्रवास
भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian Economy ) :
- भारतीय अर्थव्यवस्था ( 1947 से 1991 तक )
- योजना आयोग तथा पंचवर्षीय योजनाएं
- मिश्रित अर्थव्यवस्था का विकास : निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र
- हरित क्रांति
- दुग्ध विकसित एवं ऑपरेशन फ्लड
- बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा सुधार
- वर्ष 1991 में आर्थिक सुधार, तथा उसके बाद की अर्थव्यवस्था
- वर्ष 2014 के बाद के आर्थिक सुधार
- कृषि सुधार
- ढांचागत सुधार
- श्रम सुधार
- आर्थिक सुधार
- जीएसटी
भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन ( Indian constitution and public administration ) :
- भारतीय संविधान
- भारतीय संविधान की मुख्य विशेषताएं
- राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांत
- मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य
- संसदीय प्रणाली
- संघीय प्रणाली , संघ एवं केन्द्र शासित प्रदेश , केंद्र - राज्य सम्बन्ध
- न्यायिक ढांचा - सर्वोच्च न्यायालय , उच्च न्यायालय
- जिला प्रशासन
- स्थानीय निकाय तथा पंचायती राज व्यवस्था
सामान्य विज्ञान ( General science ) :
- प्रारंभिक भौतिक विज्ञान
- प्रारंभिक रसायन विज्ञान
- प्रारंभिक जीव विज्ञान
प्रारंभिक अंकगणित ( elementary arithmetic ) :
- पूर्णसंख्या , भिन्न तथा दशमलव
- प्रतिशतता
- साधारण अंक गणितीय समीकरण
- वर्ग एवं वर्गमूल
- घतांक एवं घात
- औसत
सामान्य हिंदी ( general Hindi ) :
- संधि
- विलोम शब्द
- पर्यायवाची शब्द
- वाक्यांश के लिए एक शब्द
- लिंग
- समश्रुत भिन्नार्थक शब्द
- मुहावरे लोकोक्तियां
- सामान्य अशुद्धियां
- लेखक और रचनाएं ( गद्य एवं पद्य )
- अपठित गद्यांश का विवेचन एवं विश्लेषण
सामान्य अंग्रेजी ( general English ) :
- English grammar
- Unseen passage and related questions
तर्क एवं तर्कशक्ति ( logic and reasoning ) :
- वृहत एवं लघु
- क्रम एवं रैंकिंग
- संबंध
- समूह से भिन्न को अलग करना
- कैलेंडर एवं घड़ी
- कारण एवं प्रभाव
- कोडिंग डिकोडिंग ( संख्या तथा अक्षर )
- निगमनात्मक तर्क कथन / विश्लेषण एवं निर्णय
सामयिकी ( current affair ) :
- भारतीय घटनाएं
- वैश्विक घटनाएं
सामान्य जागरूकता ( General Awareness ) :
- भारत के पड़ोसी देश
- देश , राजधानी एवं मुद्रा
- भारत के राज्य तथा केंद्र शासित प्रदेश
- भारतीय संसद , राज्यसभा , लोकसभा और विधानसभा , विधानपरिषद्
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवस
- विश्व संगठन एवं उनके मुख्यालय
- भारतीय पर्यटन स्थल
- भारत की कला एवं संस्कृति
- भारत एवं विश्व के खेल
- भारतीय अनुसंधान संगठन
- प्रसिद्ध पुस्तक और लेखक
- पुरस्कार एवं विजेता
- जलवायु एवं प्रमुख कारक
- जलवायु परिवर्तन एवं पर्यावरण
3 . सम्बंधित प्रश्न ( important question ) :
- PET में कौन कौन से विषय आते हैं?
Uttar Pradesh अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित PET परीक्षा में मुख्यतः इतिहास , भूगोल , नागरिक शास्त्र , सामान्य हिंदी , प्रारंभिक अंकगणित , सामान्य अंग्रेजी , सामान्य विज्ञान , तर्क एवं तर्कशक्ति , सामान्य जागरूकता , समसामयिक घटनाक्रम जैसे विषयों पर आधारित प्रश्न आते हैं ।
- PET कितने साल तक मान्य है?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रिलिमनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट ( PET ) परीक्षा का स्कोरकार्ड 1 साल की अवधि तक मान्य होगा ।
- PET में माइनस मार्किंग कितनी है ?
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित PET परीक्षा में 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है । तथा प्रत्येक सही प्रश्न के लिए एक नंबर निश्चित है ।
- PET का पूरा नाम क्या है?
PET का पूरा नाम preliminary eligibility test है। जो कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है ।
Important links -
अब आप Pinterest पर आप हमारे द्वारा संचालित किया जाने वाला IN HINDI MEDIA का हर एक पिन और बोर्ड देखने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर जाकर फॉलो कर सकते हैं ।Link 🖇️ - Click here
Google News पर सबसे पहले update पाने के लिए आप IN HINDI MEDIA के page को फॉलो कर सकते हैं । Link 🖇️ - click here
Upsssc से सम्बंधित अन्य किसी जानकारी हेतु Official website पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं - click here
निष्कर्ष -
उपरोक्त पंक्तियों में हमने UPSSSC PET Syllabus के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी है। तथा उसके Exam pattern आदि से सम्बंधित सभी सवालों का जवाब दिया है । अगर आप उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले हैं तो यह लेख आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा । क्योंकि हमने इस लेख के माध्यम से Upsssc PET Exam pattern क्या है? Upsssc PET Exam pattern क्या है? PET में कौन कौन से विषय आते हैं? PET कितने साल तक मान्य है? PET में माइनस मार्किंग कितनी है ? PET का पूरा नाम क्या है? आदि सवालों का जवाब विस्तृत रूप में दिया है ।
Tags:
Education